Bhadohi में 12 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, POCSO Act में केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

भदोही (उप्र), पांच अगस्त उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि कोइरौना थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की को सोमवार दोपहर घर में अकेला पाकर उसके चचेरे भाई (18) ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर रात एक रिश्तेदार के यहां जाते समय सीतामढ़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Genelia DSouza Birthday: नेशनल लेवल की Football Player से बनीं बॉलीवुड की सुपरहिट Actress

Neeraj Chopra ने मुश्किलों से उबरकर राष्ट्रमंडल खेलों में जीता रजत पदक

FCRA Bill पर US MP Riley Moore ने जताई चिंता, द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ने की कही बात

Manipal Health Share Market में 11 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, भाव 655 रुपये