Genelia DSouza Birthday: नेशनल लेवल की Football Player से बनीं बॉलीवुड की सुपरहिट Actress

By अनन्या मिश्रा | Aug 05, 2026

हिंदी सिनेमा की सबसे प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज 05 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 15 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। जेनेलिया नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आई थीं। जेनेलिया ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में फिल्में की और एक अलग नया मुकाम हासिल किया। एक्ट्रेस को फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से मिली थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'फोर्स', 'रेडी' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन में काम

एक्ट्रेस ने कभी मॉडलिंग और एक्टिंग के बारे में सोचा नहीं था। वह MNC में काम करना चाहती थीं। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जेनेलिया एक शादी अडेंट कर रही थीं, जिस दौरान उनको बिग बी के साथ पॉपुलर पार्कर पेन के एड में काम करने का ऑफर मिला। इस एड में जेनेलिया ने बिग बी के फैंस का रोल किया था।

रितेश देशमुख से मुलाकात

जेनेलिया की अपनी डेब्यू फिल्म के को स्टार रितेश देशमुख से दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बाद में रितेश और जेनेलिया ने शादी कर ली। कपल दो बेटों के पेरेंट्स हैं।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश