By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026
उत्तर प्रदेश के भदोही में इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर बच्चों से जुड़ी अश्लील पोस्ट डालने के आरोप में शनिवार को 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर ट्रेन से भागने की कोशिश करते समय आरोपी फैयाज अली को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इंस्टाग्राम अकाउंट और डिजिटल फाइल अली के मोबाइल नंबर से जुड़ी थीं। इसके बाद उसके घर पर छापा मारा गया। बाद में उसे रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहा था।