Bhadrapada Amavasya: साध्य योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 14 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद अमावस्या

By डॉ अनीष व्यास | Sep 09, 2023

हिंदू धर्म में भादो मास की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यता है कि पितृपक्ष से पहले पितरों को खुश करने के लिए भाद्रपद अमावस्या मनाई जाती है। इसे भादो अमावस्या भी कहा जाता है और इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है और दान किया जाता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि भाद्रपद अमावस्या साध्य योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 14 सितंबर को मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के मुताबिक भाद्रपद अमावस्या गुरुवार 14 सितंबर को सुबह 04.48 मिनट से शुरू हो जाएगी और शुक्रवार 15 सितंबर को सुबह 07.09 बजे संपन्न होगी। ऐसे में उदया तिथि के चलते भाद्रपद अमावस्या 14 सितंबर को मनाई जाएगी। भाद्रपद अमावस्या को पिथौरा अमावस्या भी कहा जाता है, इसलिए इस दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस संदर्भ में पौराणिक मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने इंद्राणी को इस व्रत का महत्व बताया था। विवाहित स्त्रियों द्वारा संतान प्राप्ति एवं अपनी संतान के कुशल मंगल के लिये उपवास किया जाता है और देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस अमावस्या को पिठोरी या कुशोत्पाटिनी अमवास्या भी कहते हैं। इसमें धार्मिक कार्यों के लिये उपयोग में आने वाले कुश को एकत्रित किया जाता है। जो सालों भर मान्य होता है। वहीं अन्य दिनों में एकत्रित किया जाने वाला कुश सिर्फ उसी दिन मान्य होता है। इस दिन शाम मे पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाये ओर अपने पितरों को स्मरण करे। इसके साथ ही पीपल की परिक्रमा लगाए इससे पितरों की आत्मा की शान्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Shani Dosh: कुंडली में शनि दोष होने पर जीवन में लग जाता है परेशानियों का अंबार, जरूर करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि भाद्रपद महीना भगवान श्री कृष्णा की भक्ति का महीना माना जाता है। इसलिए भाद्रपद में पड़ने वाली अमावस्या का महत्व ज्यादा है। वहीं पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिये या पितरों की आत्म शान्ति के लिए भी अमावस्या का खासा महत्व है। अमवास्या को स्नान, दान और तर्पण के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है। मान्यता है कि इस दिन हाथों में कुश लेकर तर्पण करने से कई पीढ़ियों के पितर तृप्त हो जाते हैं। यदि कुंडली में पितृदोष या कालसर्प दोष हो तो इससे मुक्ति के लिये अमावस्या का दिन सबसे शुभ माना जाता है। अमावस्या के दिन स्नान, दान और पितृ तर्पण किया जाता है। 

भाद्रपद अमावस्या

कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक पंचांग के मुताबिक भाद्रपद अमावस्या गुरुवार 14 सितंबर को सुबह 04.48 मिनट से शुरू हो जाएगी और शुक्रवार 15 सितंबर को सुबह 07.09 बजे संपन्न होगी। ऐसे में उदया तिथि के चलते भाद्रपद अमावस्या 14 सितंबर को मनाई जाएगी। भाद्रपद अमावस्या को पिथौरा अमावस्या भी कहा जाता है, इसलिए इस दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। 

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और साध्य योग 

भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि इस साल की भाद्रपद अमावस्या साध्य योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 14 सितंबर को मनाई जाएगी। उस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से लेकर अगले दिन सुबह 04:54 तक है। वहीं साध्य योग प्रात:काल से लेकर अगले दिन सुबह 03:00 तक है । उसके बाद से शुभ योग प्रारंभ होगा। भाद्रपद अमावस्या को सूर्योदय सुबह 06:05 पर होगा।

मुहूर्त

भविष्यवक्ता डॉ अनीष व्यास ने बताया कि भाद्रपद अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही स्नान और दान करना शुभ होगा। 14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:32 बजे से प्रात: 05:19 बजे तक है। इस बाद उत्तम मुहूर्त सुबह 06:05 बजे से सुबह 07:38 बजे के बीच है। इस दौरान स्नान और दान करना शुभ हो सकता है।

करें दान

कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि भाद्रपद अमावस्या के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार, कपड़े और अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। भाद्रपद में भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और भाद्रपद अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ होता है। स्नान के बाद पीपल के पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए।

महत्व

भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि हर माह में आने वाली अमावस्या की तिथि का अपना विशेष महत्व होता है। भाद्रपद अमावस्या के दिन धार्मिक कार्यों के लिये कुशा एकत्रित की जाती है, इसलिए इसे कुशग्रहणी अमावस्या कहा जाता है। वहीं पौराणिक ग्रंथों में इसे कुशोत्पाटिनी अमावस्या भी कहा गया है। यदि भाद्रपद अमावस्या सोमवार के दिन हो तो इस कुशा का उपयोग 12 सालों तक किया जा सकता है। भाद्रपद माह में भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और भाद्रपद अमावस्या पर आप पीपल के पेड़ की पूजा कर सकते हैं। उस दिन आप स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। पीपल में देवों का वास होता है। शाम के समय वहां पर पितरों के लिए सरसों के तेल वाला दीपक जलाना चाहिए। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।

- डॉ अनीष व्यास 

भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू