'भगवद गीता, विपश्यना, दवाएं': मनीष सिसोदिया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ऐसे गुजारेंगे अपना वक्त

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2023

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सीबीआई के वकील ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी अभी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए और रिमांड नहीं मांग रही है, लेकिन अगले 15 दिनों में ऐसा कर सकती है। जिसके बाद सुनवाई में स्पेशल सीबीआई जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia जैसे संत-महात्मा को जेल में डाल दिया, केजरीवाल बोले- छात्रों और गरीब लोगों के अभिशाप का सामना करना पड़ेगा

अदालत ने जेल अधीक्षक को सिसोदिया को विपश्यना कक्ष या ध्यान कक्ष में रखने के अनुरोध पर विचार करने का भी निर्देश दिया। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 27 फरवरी को गिरफ्तार किया था और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया कि आबकारी नीति ने कथित रूप से रिश्वत देने वाले कुछ डीलरों का पक्ष लिया। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, डीलरों को लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ के विस्तार, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी और अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस के विस्तार के माध्यम से समर्थन दिया गया था।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना