'आम' से 'खास' हुए भगवंत मान, काफिले में होंगी 42 गाड़ियां, बादल और अमरिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

By अंकित सिंह | Sep 29, 2022

खुद को बेहद आम बताने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब वीवीआईपी हो गए हैं। दरअसल, भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेता हैं। जब आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी तो इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा था कि हम लोग जनता के बीच रहेंगे। आम लोगों की तरह बर्ताव करेंगे। हम वीआईपी कल्चर को कम करेंगे। हालांकि, भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही अब वह आम से खास हो गए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उनके काफिले में 42 लग्जरी कारें चलेंगी। इस मामले में भगवंत मान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों नेताओं के काफिले में मुख्यमंत्री रहने के दौरान 33 कारें चला करते थी।

इसे भी पढ़ें: गुरु नानक देव विवि में भगत सिंह के नाम पर पीठ स्थापित करेगी पंजाब सरकार: भगवंत मान

प्रताप सिंह बाजवा ने आगे कहा कि आरटीआई के माध्यम से यह खुलासा हुआ है कि सीएम मान "तथाकथित आम आदमी" हैं। उनके काफिले में 42 कारें हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में श्री मान सवाल करते थे कि "राजा और महाराजा" इतने सारे वाहनों के काफिले का क्या करते हैं? क्या अब खुद सीएम मान स्पष्ट करेंगे कि 42 वाहनों के काफिले के साथ क्या कर रहे हैं? क्या इसी बदलाव के लिए आप ने वादा किया था? कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे मित्र भगवंत मान राजनेताओं का मजाक बनाते थे कि जो लोग अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं वह लोगों से डरते हैं। अच्छा होगा कि वे मुर्गी खाना खोल लें। अब हमारे आम आदमी के दोस्त को 42 कारों की जरूरत है क्योंकि सीएम बादल और कैप्टन को हरा रहे हैं। यह बड़े पैमाने पर बदलाव है। 

प्रमुख खबरें

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग