भगवंत मान ने मतगणना से पहले गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में माथा टेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

चंडीगढ़।   पंजाब पर पूरे देश की निगाहें हैं।  पंजाब में 117 कुल विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें आरक्षित हैं। विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। 66 स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 7500 कर्मचारी वोटों की गिनती कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 45 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।अधिकतर मतदान केंद्रों पर अभी डाक मतों की गिनती होने की सूचना है। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। शुरुआती रुझान करीब एक घंटे में मिलने शुरू हो जाएंगे। 

 

राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्वीर दोपहर बाद दो बजे तक साफ होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान ने मतगणना से पहले सुबह संगरूर के गुरुद्वारा गुरसागर मस्तुआना साहिब में माथा टेका।  मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  श्री चमकौर साहब के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और अपनी और अपनी पार्टी की जीत के लिए अरदास की। चन्नी ने चुनाव सर्वेक्षणों पर कहा कि अब तो मशीनें ही बताएंगी कि कौन जीतता है।मतगणना के साथ ही पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत का आंकड़ा दिखाते ही आप के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी मान संगरूर से सांसद हैं और आप के प्रत्याशी के रूप में धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी की ओर से उन्हें इस चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है।  भगवंत मान के गांव सतौज में नतीजे देखने के लिए बड़ी एलसीडी लगाई गई है। गांव में मान की जीत के लिए जश्न की पूरी तैयारियां हैं। भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है और जलेबियां बनाई जा रही हैं। आप में एग्जिट पोल से उत्‍साह है। 

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतगणना 66 स्थानों पर, 117 मतगणना केंद्र बनाए गए

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायकों संबंधी बैठक बुलाई थी। इसके बाद नवजोत सिद्धू ने  ट्वीट कर, चुनाव जीतने वाले पार्टी विधायकों की एक बैठक गुरुवार को पंजाब कांग्रेस भवन में शाम 5 बजे बुलाए जाने का एलान किया  । पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल यह विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ लड़ रहा है। अकाली दल ने 97 सीटों और बसपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: मैड़ी मेला--श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी: अपनीत रियात

 

अपनी जीत का दावा करने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हर राजनीतिक दल ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों पर ऑर्डर दे दिया है।  बता दें इस बार 93 महिलाओं और 2 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले 3 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ था। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर शिअद-भाजपा गठबंधन के 10 साल के शासन को समाप्त किया था। चुनाव में 'आप' को 20 सीट, शिअद-भाजपा गठबंधन को 18 सीट और लोक इंसाफ पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Budget 2026 | Gross Tax Revenue | सरकार को 44 लाख करोड़ रुपये से अधिक टैक्स राजस्व की उम्मीद, प्रत्यक्ष कर में भारी उछाल का अनुमान

Netflix Pakistan Dhurandhar No 1 | थियेट्रिकल बैन के बावजूद पाकिस्तान नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है धुरंधर

Worlds Largest Shivling: Bihar में रचा जाएगा इतिहास, Virat Ramayan Mandir में स्थापित होगा 210 टन का World Largest Shivling

Budget का वो हिस्सा जो छिपा रहा! एक झटके में कैसे मोदी ने कर दिया पाक-चीन और ट्रंप का इलाज