Bhagwant Mann का दावा: कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP और Akali Dal में समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

संगरूर (पंजाब), दो सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा तीनों ‘‘काले’’ कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ समझौता करने की तैयारी कर रही है। मान ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित अकाली-भाजपा गठबंधन केवल ‘‘राजनीतिक फायदे’’ के लिए बनाया जा रहा है। मान ने कहा कि शिअद सत्ता हासिल करने के लिए ‘‘पंजाब में कुछ भी बेचने’’ को तैयार है और दावा किया कि पंजाबी कभी भाजपा को वोट नहीं देंगे।

संगरूर में एक सभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अकाली दल हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने वाली ताकतों से हाथ मिलाकर ‘‘पंजाब विरोधी’’ रुख अपनाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अकाली-भाजपा गठबंधन केवल ‘‘राजनीतिक फायदे’’ के लिए बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगाह किया कि अगर अकाली-भाजपा गठबंधन सत्ता में आता है तो वह किसानों पर एक बार फिर ‘‘कठोर’’ कृषि कानून थोप सकता है।

प्रमुख खबरें

Stock Market Updates | सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार रिकवरी! कच्चे तेल में नरमी और FIIs की खरीदारी से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला

Rohit Sharma Retirement | मैं अभी नहीं जा रहा! सेलेक्टर्स के संन्यास वाले फरमान से नाखुश रोहित शर्मा, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर जंग छिड़ी

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, US Dollar के सामने 94.26 पर पहुंचा

Hathnikund Barrage Accident | हथिनीकुंड बैराज में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, यमुना में बहे आर्मी जवान का शव सहारनपुर में मिला | Video