Bhagwant Mann के स्पष्टीकरण पर विचार-विमर्श किया जाएगा: Akal Takht Jathedar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

सिख परंपराओं और सिद्धांतों के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अकाल तख्त सचिवालय के समक्ष पेश होने के बाद कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को भविष्य में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न करने के लिए चेतावनी दी गई है।

गड़गज ने कहा कि मान द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को दर्ज कर लिया गया है और पांचों ‘सिंह साहिबान’ (सिख धर्मगुरुओं) की बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मान ने स्वीकार किया है कि उन्हें कुछ टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं।

जत्थेदार ने कहा कि सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त भी मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से फॉरेंसिक जांच करवाएगी। गड़गज ने पांच जनवरी को ‘गुरु की गोलक’ पर कथित तौर पर टिप्पणी करने और सिख गुरुओं व आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के संबंध में ‘आपत्तिजनक गतिविधियों’ में लिप्त पाए जाने के आरोप में मान को तलब किया था।

प्रमुख खबरें

Government का बड़ा ऐलान, Middle East तनाव के बीच नहीं होगी LPG Cylinder और Petrol की किल्लत

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ