Gangster Lawrence Bishnoi Interview मामले में भगवंत मान सरकार ने लिए बड़ा एक्शन, अब DSP पर गिरी गाज

By रितिका कमठान | Jan 03, 2025

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में बंद रहने के दौरान इंटरव्यू के मामले में पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब सरकार ने डीएसपी रैंक के अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। पंजाब सरकार ने ग्रह विभाग के सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को बर्खास्त करने के निर्देश दिए है।

पंजाब सरकार ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को बर्खास्त किया है। गृह विभाग के सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। सरकार ने डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को बर्खास्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल किया।

बता दें कि मार्च 2023 में एक प्राइवेट चैनल को दो इंटरव्यू दिए गए थे, जो ब्रॉडकास्ट हुए थे। अपराध और अपराधियों का महिमामंडन करने वाला यह इंटरव्यू उस समय लिया गया था जब गैंगस्टर दो साल पहले मोहाली के खरड़ में पंजाब पुलिस की हिरासत में था। इसके बाद मामले की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि पंजाब पुलिस के अधिकारी संधू ने इंटरव्यू आयोजित करवाने में मदद की थी। इस मामले में जांच रिपोर्ट बीते वर्ष जुलाई में सौंपी गई थी। 

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई 2022 के गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों में से एक हैं। अक्टूबर में बिश्नोई के इंटरव्यू के सिलसिले में सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। संधू को 25 अक्टूबर 2024 के आदेश के तहत निलंबित कर दिया गया था और आरोप-पत्र भी जारी किया गया था। अधिकारी के असहयोगात्मक रवैये को देखते हुए निलंबित चल रहे गुरशेर सिंह संधू को जारी किए गए आरोप-पत्र की जांच करना उचित रूप से व्यावहारिक नहीं है।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड