भगवंत मान का भाजपा पर पलटवार, 'शीशमहल' के आरोप झूठे, केजरीवाल गेस्ट हाउस में ठहरते हैं

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को भाजपा पर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ में एक बेहद आलीशान "शीशमहल" बंगला आवंटित किए जाने के आरोप को लेकर निशाना साधा। मान ने इस आरोप को "पूरी तरह से झूठा और राजनीति से प्रेरित" बताते हुए स्पष्ट किया कि जिस घर की बात हो रही है, वह मुख्यमंत्री का आधिकारिक गेस्ट हाउस है। उन्होंने लोगों से भाजपा के इस दावे पर यकीन न करने की अपील की मान ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूँ कि वे उनके झूठे प्रचार पर विश्वास न करें।

इसे भी पढ़ें: पंजाब: पराली जलाने के एक दिन में सर्वाधिक 283 मामले सामने आए

मान ने भाजपा पर मनगढ़ंत दावों के ज़रिए आप सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है। वे फ़र्ज़ी वीडियो फैला रहे हैं और झूठी बातें फैला रहे हैं क्योंकि वे असली मुद्दों पर बात नहीं कर सकते। राज्य के विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि अगर उन्हें असली शीशमहल देखना है, तो उन्हें सिसवां स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर या सुखबीर बादल के सुख विलास रिसॉर्ट में जाना चाहिए। असली महल तो वहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti