Bhagwant Mann ने पूरी की स्व-गणना, Punjab में Census 2027 का दूसरा चरण शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपनी और अपने परिवार की स्व-गणना पूरी कर राज्य में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की शुरुआत की और लोगों से इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। मान ने लोगों से 16 से 30 नवंबर के बीच ऑनलाइन स्व-गणना पूरी करने की अपील करते हुए कहा कि परिवारों, परिवार के सदस्यों, शिक्षा और रहन-सहन की स्थिति से जुड़ा सटीक आंकड़ा राज्य की भविष्य की योजना और विकास नीतियों का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है और जनगणना के दौरान दी गईं सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी।

मान ने एक बयान में कहा कि 16 साल के अंतराल के बाद जनगणना कराई जा रही है और इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनना संतोषजनक की बात है। उन्होंने कहा कि जनगणना का पहला चरण पंजाब में पहले ही पूरा हो चुका है जिसके तहत मकान सूचीकरण और आवास जनगणना की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिवार की संपत्तियों से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई।

मान ने कहा कि इसके दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना सोमवार को शुरू हो गई है और इसके तहत नागरिकों की जनसांख्यिकीय रूपरेखा, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, प्रवासन, शिक्षा और प्रजनन क्षमता से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना-2027 के कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी।

प्रमुख खबरें

US Universities में भारतीय छात्रों के दाखिले 6.5 प्रतिशत घटे, Open Doors Report का खुलासा

Kapil Dev ने Virat Kohli के टेस्ट संन्यास पर उठाए सवाल रोहित के भविष्य पर भी बोले

Haryana Congress Karnal में मंगलवार को तय करेगी संगठनात्मक रणनीति

IPL 2027 नीलामी से पहले LSG और RR में Mohammed Shami और Sam Curran के ट्रेड पर चर्चा