भगवंत मान ने की हॉकी दिग्गज बोवलैंडर से मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का न्योता दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को नीदरलैंड दौरे के दौरान दिग्गज हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस यान बोवलैंडर से मुलाकात कर राज्य में हॉकी को और मजबूत करने तथा प्रतिष्ठित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के संदर्भ में उनके अनुभव का लाभ लेने की पेशकश की। मान ने बैठक के दौरान पंजाब में हॉकी और खेलों के व्यापक ढांचे पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय खेल की पुरानी गरिमा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल अक्टूबर में पंजाब में होगा। यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट होगा, जो अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और एशियाई हॉकी महासंघ के तत्वावधान में राज्य में आयोजित किया जाएगा। मान ने कहा, “पंजाब खेल प्रतिभाओं को निखारने और हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि पहली बार पंजाब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।”

मान ने कहा कि दशकों से भारतीय हॉकी में पंजाब का अहम योगदान रहा है, लेकिन अब तक राज्य ने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बदलाव है। उन्होंने पंजाब और हॉकी के गहरे रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य से ताल्लुक रखने वाले 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं और 10 खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत की कप्तानी की है।

मान ने खेलों में राज्य की समृद्ध परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि संसापुर, खुसरोपुर और मिठापुर जैसे गांवों ने मिलकर 20 से अधिक ओलंपियन दिए हैं। उन्होंने तोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीमों में पंजाब से जुड़े खिलाड़ियों का जिक्र किया।

प्रमुख खबरें

World Blood Donor Day 2026: आपका Blood Donation किसी के लिए है जीवनदान, World Blood Donor Day पर जानें क्यों आप हैं एक Real Hero

Jubin Nautiyal Birthday: जिसे Indian Idol ने किया था बाहर, एक मुलाकात ने बनाया Bollywood का Superstar

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ