अमित शाह से मिले भगवंत मान, पंजाब में तैनात होंगी पैरामिलिट्री फोर्स की 10 और कंपनियां

By अंकित सिंह | May 19, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान में आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पंजाब के सुरक्षा को लेकर विस्तृत बातचीत हुई है। इसके साथ ही पंजाब में 10 और पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां भेजी जाएंगी। अमित शाह से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क़ानून व्यवस्था को लेकर पटियाला में जो घटना हुई, इसपर विस्तार से बात हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में सहयोग किया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स की 10 और कंपनी पंजाब भेजी जाएंगी, 10 कंपनी पहले भेजी जा चुकी हैं। 

पंजाब सरकार ने अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग की, सुरक्षा चुनौतियों को समझा: अमरिंदर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त बलों की मांग की है और ऐसा करने से उसे कड़ी सुरक्षा चुनौतियों का एहसास हुआ है। सिंह ने ‘आप’ को पिछले साल केंद्र सरकार के उस कदम के कड़े विरोध की भी याद दिलाई, जब उसने सीमा सुरक्षा बलों के क्षेत्राधिकार को 15 से 50 किलोमीटर तक बढ़ाने का फैसला किया था। उन्होंने यहां एक बयान में कहा, “उस समय, आप और कांग्रेस दोनों के नेताओं ने केंद्र के फैसले की आलोचना की लेकिन अच्छा है, अब आप को कम से कम उस फैसले की आवश्यकता और महत्व का एहसास हो गया है।”

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा