भगवंत मान बोले- केजरीवाल और मुझपर हमला करने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने किया गठबंधन

By अंकित सिंह | Feb 21, 2022

पंजाब में वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है लेकिन राजनीति अब भी जारी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मतदाताओं को लगातार भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाया। इतना ही नहीं, भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों से अन्य दलों के लुभावने वादों से बचने की भी अपील की। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगा दिया। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गए। इसी के संदर्भ में भगवंत मान ने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा ने झूठे आरोप लगाने के लिए गठबंधन किया है। आपको बता दें कि पंजाब में रविवार को 117 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हुए। पंजाब के नतीजे अब 10 मार्च को आएंगे। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब के लिए एक बड़ा दिन है। कांग्रेस और बीजेपी मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक साथ आए हैं। सभी दलों ने हाथ मिलाया है। वे केवल मुझ पर और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा रहे हैं। हमने पंजाब को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया है। लोग सब कुछ जानते हैं। वहीं चुनाव बाद  भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि भगवान की कृपा से सभी उसे प्यार करते हैं। हमारे लिए वह पहले ही सीएम बन चुके हैं। लोग उन्हें प्यार करते हैं। 

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत