Bhagwant Mann ने Pakistan स्थित Kartarpur Sahib जाने के लिए केंद्र से राजनीतिक मंजूरी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 19, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी मांगी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मान इस यात्रा पर अपने कुछ मंत्रियों सहित एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को भी साथ ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि अगर आने वाले दिनों में करतारपुर गलियारा नहीं खुलता है, तो केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते गुरुद्वारा जाने की अनुमति दे सकती है। किसी मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक होती है। इससे पहले सोमवार को, मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब गलियारा को फिर से खोलने की अपील की थी।

मान ने कहा था, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोलने की अपील करता हूं। यह गलियारा पिछले साल सात मई से बंद है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर तड़के मिसाइल हमले किए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड: Pushkar Singh Dhami की बैणी-भुली योजना पर Congress ने उठाए सवाल

Cyclone Akwan के खतरे से Odisha में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

जेल से रामपुर पहुंचे Azam Khan बोले- यूपी का अगला विधानसभा चुनाव बदलाव नहीं इंकलाब होगा

Pantnagar Airport के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3000 मीटर लंबा होगा रनवे