Punjab में अस्पतालों का बकाया चुकाएं भगवंत मान, जेपी नड्डा की दो टूक, कहा- AAP की जय-जयकार छोड़ें

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2024

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा और उससे आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों का बकाया चुकाने को कहा। जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैं भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि वे अस्पतालों का बकाया जल्द से जल्द चुकाएं, क्योंकि कई परिवार हैं, खासकर हमारे मेहनती किसान, जो आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हो रहे। पोस्ट में कहा गया है कि भगवंत मान को दिल्ली में पार्टी इकाई की जय-जयकार करने के बजाय पंजाब की घटती स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 60 करोड़ लोग बीमार पड़ते हैं, 4,20,000 लोगों की मौत : WHO chief

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जेपी नड्डा को पता होना चाहिए कि केंद्र ने पिछले दो वर्षों से पंजाब के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 800 करोड़ रुपये के फंड को रोक रखा है। हम श्री नड्डा से मांग करते हैं कि वह विभिन्न योजनाओं के तहत 8,000 करोड़ रुपये जारी करें। केंद्र पर पंजाब का बकाया है। अगर आपको पंजाब के लोगों की इतनी ही परवाह है तो आपने पैसा क्यों रोक रखा है। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha नोटिस पर बागी तृणमूल सांसदों ने जवाब के लिए 15 दिन का समय मांगा

Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

अचूक, अभेद्य और सटीक भारतीय वायु सेना: गर्व के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए

Delhi Police Crime Branch की जांच तेज: CJP Protest हिंसा में 2873 Suspects रडार पर