बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 11, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में शनिवार को दिल्ली पुलिसकर्मियों के कथित रूप से प्रवेश करने की रविवार को कड़ी निंदा की और पुलिस पर “तालिबानी रवैया” अपनाने एवं धार्मिक स्थल की पवित्रता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा गुरुद्वारे में शरण लेने के बाद, शनिवार को दिल्ली पुलिसकर्मियों के गुरुद्वारा परिसर में कथित प्रवेश को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो ‘‘दुर्भावनापूर्ण इरादे’’ से प्रसारित किया गया है और वह इस पर कानूनी कदम उठाएगी।

कालका ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन के दौरान तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए थे, जिन्हें कर्मचारियों ने मुख्य हॉल में जबरन घुसने से रोका था। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए परिसर में दाखिल हुए पुलिसकर्मियों की आलोचना पर सवाल उठाते हुए कालका ने कहा कि पुलिस ने तब हस्तक्षेप किया, जब प्रदर्शनकारी गुरुद्वारे में दाखिल हो गए थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार