अगर दर्द बांटना ही राजनीति है...भगवंत मान ने खिलाड़ियों की मौत पर हरियाणा के सीएम पर साधा निशान

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को हरियाणा के अपने समकक्ष नायब सिंह सैनी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि रोहतक में एक युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी की हालिया मौत का राजनीतिकरण करने के आरोपों के बावजूद, वह शोकाकुल परिवारों से मिलते रहेंगे। सैनी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा कि हम राजनीति में हैं, हमें और क्या करना चाहिए? क्या अब हरियाणा के खेल मैदानों से लाशें निकलने लगेंगी? अगर किसी युवा खिलाड़ी के परिवार का दर्द बांटना ही राजनीति है, तो हम राजनीति करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब की 'आप सरकार' में हाई-टेक एंबुलेंस से मजबूत हुई स्वास्थ्य व्यवस्था, जनता को ससमय मिल रही है चिकित्सकीय सहायता

उन्होंने पूछा लोग जवाब क्यों दें? जब ईवीएम हैकिंग के आरोप सामने आते हैं, तो चुनाव आयोग सबूत क्यों मांगता है? आयोग खुद आगे आकर यह साबित क्यों नहीं करता कि ईवीएम हैक नहीं हुई हैं? भाजपा पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर भाजपा मोदी लहर को लेकर इतनी आश्वस्त है तो वह यह क्यों नहीं कहती कि चुनाव किसी भी तरीके से कराए जा सकते हैं?

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश