पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान लेने जा रहे हैं शपथ, भगत सिंह के पैतृक गांव में समारोह आयोजित

By रेनू तिवारी | Mar 16, 2022

पंजाब में अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत सिंह मान सुबह 10 बजे राज्य के 17वें सीएम के रूप में शपथ ले रहे हैं। जैसा कि मान ने पहले घोषणा की थी, उनका शपथ ग्रहण समारोह खटकर कलां गांव में होगा जो स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। आप ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के 17 पूर्व कैबिनेट मंत्रियों समेत 40 विधायकों को आलीशान फ्लैट खाली करने का आदेश

 

 बसंती  रंग से रंगा गया शपथ ग्रहण समारोह

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों को मान के शपथ ग्रहण समारोह में करीब तीन लाख लोगों के शामिल हो रहे हैं। समारोह से दो दिन पहले सोमवार को मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि शपथ सिर्फ वही नहीं ले रहे हैं, बल्कि पंजाब के तीन करोड़ लोग भी उनके साथ शपथ लेंगे। वीडियो में, उन्होंने लोगों से बसंती (पीला) रंग पहनने का भी आग्रह किया। उन्होंने पुरुषों से बसंती पगड़ी और महिलाओं को बसंती दुपट्टा धारण करने का अनुरोध किया।

 

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव में  भगवंत मान का शपथ समारोह

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह समारोह शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में स्थित खटकड़ कलां गांव में होगा जोकि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बताया कि मान बुधवार को अकेले ही शपथ ग्रहण करेंगे। पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे।

 

इसे भी पढ़ें: सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आरंभ

 

10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया

हालिया नतीजों में पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों का अनुमान है कि समारोह में तीन लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे भगवंत मान ने राज्य के लोगों को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया था। अधिकारियों ने कहा कि समारोह के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए करीब 8,000 से 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए 16 मार्च को विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश