भागवत-मुलायम की तस्वीर से सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल, निकाले जा रहे कई मायने

By अंकित सिंह | Dec 21, 2021

राजनीति में तस्वीरों के मायने ही कुछ अलग होते हैं। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो चुनाव से पहले आ जाएं तो चुनावी नफा-नुकसान के मायने भी बदल जाते हैं। तस्वीरों को एक लाइन में परिभाषित करने की बात करें तो यह जरूर कहा जा सकता है कि यह हकीकत को बयां करते हैं। यह खुद में एक कहानी होती है या किसी कहानी को छिपाए रखती है। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त तैर रहा है जो उत्तर प्रदेश चुनाव में खुब उछला जा सकता है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत एक ही सोफे पर साथ-साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। तस्वीर के सामने आने के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है और लोग राम मंदिर आंदोलन के दिनों को भी याद करने लगे हैं। कुछ लोग तो यह कह रहे हैं कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने वाले मुलायम सिंह यादव आज आरएसएस प्रमुख के साथ बैठे हुए हैं। कभी यही आरएसएस और बीजेपी वाले ने मुल्ला मुलायम के खिताब से उन्हें नवाजा था और आज सब साथ दिख रहे हैं। वक्त कब कौन सा करवट ले ले, किसी को नहीं पता। हालांकि यह वही मुलायम सिंह हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले संसद में कह चुके थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार जीत कर आए। मुलायम सिंह यादव की छवि कट्टर आएसएस विरोधी रही है। लेकिन अचानक आरएसएस प्रमुख के साथ किसी कार्यक्रम में बैठना, ऐसा ना हो कि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को भारी पड़ जाए। 

यह फोटो ऐसे समय में वायरल हो रही है जब उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव लगातार भाजपा के साथ-साथ आरएसएस पर भी हमलावर है। कांग्रेस ने सपा को संघ से जोड़कर मुस्लिम वोटों के लिए एक नई राजनीतिक दांव चल दी है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस तस्वीर के आने वाले दिनों में कितने मायने निकाले जाते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इससे अखिलेश यादव की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी

Pinarayi Vijayan पर ED कार्रवाई की मांग पर CPI नेता Binoy Viswam ने सीधी टिप्पणी से किया परहेज