Manipur के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को भी ‘‘ज्ञान’’ दें संघ प्रमुख भागवत : Digvijay Singh

By Prabhasakshi News Desk | Jun 11, 2024

इंदौर । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मणिपुर के हालात पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि भागवत को इस बारे में मोदी को भी समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत द्वारा मणिपुर के बारे में मोदी को भी ‘‘ज्ञान’’ दिया जाना चाहिए क्योंकि राज्य में जातीय हिंसा की शुरुआत के बाद से अब तक प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा नहीं किया है। भागवत ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मणिपुर पिछले एक साल से शांति की राह देख रहा है और इस संघर्षग्रस्त राज्य की स्थिति पर प्राथमिकता से विचार किया जाना चाहिए। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की संभावना पर उन्होंने कहा, अभी तो इस सरकार को शपथ लिए एक ही दिन हुआ है। आगे देखते हैं कि क्या होता है। सिंह ने एक सवाल पर यह भी कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘‘मिजाज’’ पूरा देश जानता है। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में मुस्लिम समुदाय के किसी भी नेता को जगह नहीं दिए जाने पर सिंह ने कहा कि इस तरह का फैसला सरकार के विवेक पर निर्भर करता है। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के चुनावी वादे के भविष्य पर उन्होंने सीधी प्रतिक्रिया टालते हुए कहा,‘‘देखिए, आगे क्या होता है।

प्रमुख खबरें

NIA ने अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों पर UAPA के तहत जांच जारी रखी

Gulzar Singh Suicide: Rahul Gandhi ने AAP सरकार पर साधा निशाना, बोले- Drugs पर सवाल पूछने की इतनी बड़ी सजा?

Vagamon से लेकर Araku Valley तक, Monsoon Season में दक्षिण भारत की ये 3 वादियां हैं परफेक्ट Destination

आरक्षण विवाद के बीच Ramdas Athawale का बेबाक बयान: जातिवाद खत्म करो, Reservation छोड़ देंगे