By अनन्या मिश्रा | Nov 12, 2026
बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज में एक अनोखा मंदिर है। इस मंदिर का नाम भैया-बहिनी मंदिर है, जोकि भाई-बहन के अटूट प्रेम और बलिदान का प्रतीक है। इस मंदिर में रक्षाबंधन से एक दिन पहले हजारों की संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। वहीं इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं है। बल्कि यहां पर सगे भाई-बहन की पूजा की जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिहार के इस अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।
पौराणिक कथा के मुताबिक मुगल काल में एक भाई अपनी बहन को उसके ससुराल से विदा कराकर घर ले जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ मुगल सैनिकों की उसकी बहन पर बुरी नजर पड़ गई। जिसके बाद मुगल सैनिक उसके साथ बदतमीजी करने लगे। अपनी बहन की इज्जत बचाने के लिए भाई अकेले ही उन मुगल सैनिकों से मुकाबला करने लगा।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Shastra: पाश से लेकर चक्र तक गणपति बप्पा के अस्त्र सिखाते हैं आत्मसंयम और धर्म रक्षा के नियम
अकेले होने की वजह से जब भाई को लगा कि वह हार जाएगा, तो उसने अपनी बहन की पवित्रता को बचाने के लिए धरती मां से प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता है कि उस दौरान धरती फटी और भाई-बहन दोनों उसमें समा गए। बाद में उसी स्थान पर दो बरगद के पेड़ उगे, जोकि आपस में जुड़े हैं।
इस मंदिर में किसी भगवान की मूर्ति नहीं है, बल्कि बीच में मिट्टी का टीला बना है, जिसको भाई-बहन का प्रतीक माना जाता है। मंदिर परिसर और इसके आसपास कई बड़े बरगद के पेड़ हैं, जो आपस में ऐसे लिपटे हैं कि
इस मंदिर के अंदर किसी भगवान की मूर्ति नहीं है बल्कि बीच में मिट्टी का एक पिंड या टीला बना हुआ है जिसे भाई-बहन का प्रतीक माना जाता है। मंदिर परिसर और उसके आसपास कई बड़े बरगद के पेड़ हैं, जो आपस में इस तरह लिपटे हुए हैं कि देखने वाले को ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे एक-दूसरे की रक्षा कर रहे हों। स्थानीय लोग इन्हीं पेड़ों और मिट्टी के टीले को भाई-बहन का रूप मानकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजते हैं।
रक्षाबंधन के मौके पर भारी भीड़ होती है। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते और बलिदान के प्रतीक इस स्थल पर इस खास मौके पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन सीवान के अलावा बिहार के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी हजारों की संख्या में यहां पर बहनें पहुंचती हैं।
इस दिन मंदिर के इन पेड़ों और मिट्टी के टीले पर सबसे पहले राखी चढ़ाती हैं। फिर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, जीवनभर की सुरक्षा और अच्छी सेहत की मन्नत मांगती है।