Delhi में जहरीली हुई हवा, CPCB के अनुसार AQI 323 दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 323 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने से भी वायु गुणवत्ता खराब हुई है। आईआईटी दिल्ली और दिल्ली आईआईटीएम सहित कई अन्य निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 416 दर्ज किया गया। वहीं, एनएसयूटी जाफरपुर और दिल्ली डीपीसीसी केंद्रों पर यह 404 रहा।

आनंद विहार में एक्यूआई 319 और दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में 372 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Bihar के Siwan में स्थित Bhaiya Bahini Mandir में नहीं है मूर्ति, होती है भाई बहन की पूजा

Dollar की मजबूती से Rupee फिसला, शुरुआती सत्र में 93.77 के स्तर पर पहुंचा

सत्ता, सुरक्षा और सीक्रेट अफेयर: क्या दो महिलाओं से रिश्तों के चलते छिनेगी Nvidia के CEO Jensen Huang की बादशाहत?

Kerala: फर्जी Forex ट्रेडिंग के नाम पर अमेरिका में रह रहे NRI से 2.11 करोड़ रुपये की ठगी