भरत अरुण ने कहा, कुलदीप से और अधिक की उम्मीद कर सकते हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2019

सिडनी। भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने रविवार को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड दौरे की तुलना में यह चाइनामैन गेंदबाज कहीं बेहतर हुआ है।आस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में कुलदीप ने 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 300 रन ही बना सकी। फालोआन खेलते हुए आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए छह रन बना लिए हैं। अरुण ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित चौथे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘कुलदीप में काफी कौशल है और उसने यह साबित भी किया है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह काफी सफल रहा और संभवत: एकदिवसीय प्रारूप में वह नंबर एक गेंदबाज है। वह बेजोड़ है क्योंकि दुनिया भर में इस समय बेहद कम चाइनामैन गेंदबाज मौजूद हैं। साथ ही वह गुगली का भी प्रभावी इस्तेमाल करता है।’’

यह भी पढ़ें: चौथे दिन भी बारिश का खलल, श्रृंखला जीतने के करीब भारत

भारत ने मेलबर्न में फालोआन नहीं देने का फैसला किया था लेकिन यहां ऐसा किया जिसके संदर्भ में अरुण ने कहा, ‘‘कल जब आस्ट्रेलिया ने 150 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और मौसम की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए, हमने फैसला किया कि अगर हम उन्हें जल्दी आउट करते हैं तो निश्चित तौर पर फालोआन देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों के नजरिये से निश्चित तौर पर यह खेलने के लिए संभवत: सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक है। इसलिए हमें पता था कि मैच जीतने के लिए हमें कितने ओवरों की जरूरत होगी। मौसम पहले तीन दिन की तुलना में राहत भरा है और साथ ही हमारे पास 3-1 से जीतने का बेहतरीन मौका है।’’ 

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक