CAA के खिलाफ बंद: मुंबई के मुस्लिम बहुल इलाकों में नहीं खुली दुकानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

मुंबई। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ ‘भारत बंद’ के दौरान बुधवार को शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में दुकानें और कार्यालय बंद रहें। पुलिस ने बताया कि डोंगरी, बायकुला, नागपाडा, माहिम, बांद्रा-बेहरामपाडा, कुर्ला पीपे रोड, कसाईवाडा, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड-मलवानी और विखरोली में मुस्लिम बहुल इलाकों में दुकानें और कार्यालय बंद रहे। 

पड़ोस के ठाणे जिले के मुम्ब्रा और नवी मुंबई के तलोजा, वाशी और पनवेल में बंद का अच्छा खासा असर देखने को मिला। कुर्ला पीपे रोड इलाके में बुटीक चलाने वाली शबाना चौधरी ने कहा, ‘‘सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के तहत हमनें दुकानें और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का फैसला किया था।’’ नागपाडा के निवासी सलीम कुरैशी ने कहा कि संसद में सीएए के पारित होने के बाद मुस्लिम ‘‘डर के साये’’ में जी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर

Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

Guinea की राजधानी Conakry में कचरा ढहने से 30 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई मकान

Tripura Flood: भारी बारिश के बाद 1,305 लोग सुरक्षित निकाले गए, 17 राहत शिविर बने