चिराग पासवान ने कहा, दलित संगठनों का भारत बंद वापस लिया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2018

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति.जनजाति अधिनियम पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरुद्ध नौ अगस्त को दलित संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद को वापस ले लिया जाना चाहिए क्योंकि केंद्र ने इस कानून को बहाल रखने के लिए संशोधन विधेयक पेश कर दिया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के विरोध में अब बंद करने का कोई कारण नहीं है क्योंकि सरकार ने संशोधन विधेयक पेश कर दिया है।

जब उनसे एसएटी कानून पर फैसला पारित करने वाली पीठ के सदस्य उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के गोयल को एनजीटी प्रमुख नियुक्त करने के सरकार के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उनके मन में उनके प्रति कोई निजी नाराजगी नहीं है, हालांकि आदेश जारी होने के बाद असंतोष अवश्य था। लेकिन फैसले को सरकार ने खारिज कर दिया है और उनकी नियुक्ति अब मुद्दा नहीं रहा।’

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए