फार्मा पैकेजिंग से जुड़ी कंपनियों को भी मिले पीएलआई में जगहः भारत बायोटेक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने प्रोत्साहन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दायरे में ब्रांडेड औषधीय उत्पाद विनिर्माताओं के अलावा दवाओं की पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली एवं अन्य सेवाएं देने वाली कंपनियों पर भी ध्यान देने का अनुरोध किया है। भारत बायोटेक के कार्यकारी निदेशक साई प्रसाद ने पीटीआई-के साथ बातचीत में कहा कि फार्मा क्षेत्र में आयातित कच्चे माल पर निर्भरता कम करने के लिए पैकेजिंग सामग्री विनिर्माताओं का भी पीएलआई योजना के तहत खास ध्यान रखने की मांग की।

उन्होंने कहा कि एकल उपयोग वाली उपभोक्ता कंपनियों, कच्चा माल पैकेजिंग फर्मों और फार्मा आपूर्ति शृंखला में शामिल सेवा प्रदाताओं को भी सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। प्रसाद ने कहा, ‘‘अगर समूचा परिवेश मजबूत होता है तभी ब्रांडेड फार्मा कंपनियां भी मजबूत हो पाएंगी।’’ उन्होंने कहा कि घरेलू फार्मा क्षेत्र को नवाचार पर भी विशेष ध्यान देना होगा जिसके लिए शोध एवं विकास अहम होगा। सरकार फिलहाल फार्मास्युटिकल विभाग के जरिये फार्मा क्षेत्र के लिए तीन पीएलआई योजनाएं चला रही है। ये योजनाएं बल्क ड्रग, चिकित्सा उपकरण और फार्मास्युटिकल क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर