भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मंजूरी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

हैदराबाद। कोविड-19 टीके के लिए अमेरिका और कनाडा में भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन इंक ने टीके को मंजूरी दिलाने के लिए हेल्थ कनाडा के पास आवेदन दिया है। अमेरिकी कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। ‘हेल्थ कनाडा’ कनाडा सरकार का एक विभाग है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के लिए जिम्मेदार है। सूचना के मुताबिक यह कदम भारत बायोटेक के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Ola Electric Scooter: 499 रुपये में बुक करें ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर, पढ़ें पूरी जानकारी

इस क्लिनिकल ट्रायल से करीब 25,800 वयस्कों में टीके की प्रभावकारिता और सुरक्षा का पता चला है। हेल्थ कनाडा के पास आवेदन रोलिंग रिव्यू के लिए दिया गया है जिसके साथ कनाडा सरकार का यह विभाग टीके को लेकर तुरंत समीक्षा शुरू कर सकता है। ऑक्यूजेन ने अपनी सहयोगी कंपनी वैक्सीजेन लिमिटेड के जरिए आवेदन दिया है। हेल्थ कनाडा टीके की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता का समर्थन करने के लिए पेश किए गए प्रमाण की समीक्षा के आधार पर फैसला लेगा।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee के Kolkata आवास पर हमला! TMC सांसद ने BJP पर लगाया आरोप

Delhi Crime | वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात! दोस्त की बेटी से ‘संबंध खत्म’ होने के बाद विवाहित व्यक्ति ने आत्मदाह किया

South Africa में भारतीय समुदाय के पहले TV शो के निर्माता Ramparsad Gopaldial का निधन

Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे