'RSS पर भी भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव', दिग्विजय सिंह बोले- क्या हमें कभी उम्मीद थी कि मोहन भागवत मस्जिद जाएंगे?

By अंकित सिंह | Jan 10, 2023

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। फिलहाल यह यात्रा पंजाब में है। इन सबके बीच भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी पड़ा है। अपने बयान में दिग्विजय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव न केवल हमारे सहयोगियों पर बल्कि आरएसएस पर भी है। क्या हमें कभी उम्मीद थी कि मोहन भागवत मस्जिद जाएंगे? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) भी ऐसा करने लगे हैं, वे 'हिंदू राष्ट्र' की बात करते हैं लेकिन संविधान में इसका उल्लेख नहीं है। 

 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election की तैयारी में जुटी कांग्रेस, महिला वोट को साधने के लिए मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी


इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि यानी उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं है, फिर वे चुनाव क्यों लड़ते हैं, शपथ क्यों लेते हैं? ये दोमुंहे बयान अच्छे नहीं लगते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्पष्ट करें कि क्या वे भारत के संविधान पर भरोसा करते हैं और नहीं तो आगे आएं। आपको बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित मंदिर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यिासी से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग सहित कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात की थी। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने यह बयान दिया है।

 

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah पर किताब से कर्नाटक में बवाल, कांग्रेस नेता ने कहा- चुनाव से पहले मुझे अपमानित करने के लिए ऐसा किया गया


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा आरंभ होगी। अमृतसर में पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद यात्रा आरंभ करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यात्रा गत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से पानीपत के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुई थी। यह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से होकर अंबाला तक पहुंची। गत 21 से 23 दिसंबर के बीच भी यह यात्रा हरियाणा के मेवात, फ़रीदाबाद और कुछ अन्य इलाकों से गुजरी थी। 

प्रमुख खबरें

भेदभाव के आधार पर कोई कानून पास नहीं किया जाना चाहिए..., मनरेगा के नाम बदलने पर लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी

Border 2 Teaser OUT | सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ का वॉर ड्रामा, आपके अंदर जगाएगा देशभक्ति

Filmfare OTT Awards 2025 | ब्लैक वारंट का दबदबा, सान्या मल्होत्रा ​​ने मिसेज के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता | Full Winners List

गाड़ी में बिठाया और ले पहुंचे म्यूज़ियम, PM मोदी के लिए ड्राइवर बने क्राउन प्रिंस