भारत जोड़ो यात्रा: उज्जैन से फिर शुरू हुई यात्रा, हरीश रावत, स्वरा भास्कर यात्रा में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2022

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विश्राम के बाद बृहस्पतिवार सुबह उज्जैन से शुरू हुई और मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा की ओर रवाना हुई। यात्रा के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़ें: Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में बसपा वोटर्स हो सकते हैं निर्णायक, इन्हें साधने की कोशिश में जुटी सपा और भाजपा

मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यात्रा के दौरान गांधी ने उज्जैन में मंगलवार को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने खंडवा जिले में एक अन्य ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान