Bharat Jodo yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, जबरन गले लगाने की हुई कोशिश, जानें कांग्रेस ने क्या कहा

By अंकित सिंह | Jan 17, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल पंजाब में है। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। दरअसल, राहुल गांधी जब होशियारपुर के दसूहा से अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे थे तभी उनके पास एक युवक पहुंच गया। युवक ने राहुल गांधी से गले लगने की कोशिश की। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षाबलों के जवानों ने उसे तुरंत वहां से दूर किया। यह शख्स राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उनके पास पहुंचा था। ऐसे में एक बार फिर से यह सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है? हालांकि कांग्रेस की ओर से सुरक्षा में चूक से इनकार किया जा रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: Bommai ने बेंगलुरु में कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर Priyanka Gandhi Vadra का मजाक उड़ाया


पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। उनका एक चाहने वाला उनसे गले मिलने आया था। उसकी मंशा बुरी नहीं थी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है। रास्ते में ही राहुल गांधी टी ब्रेक के दौरान रुके थे, तभी उनके पास एक व्यक्ति पहुंच गया था और फोटो लेने की कोशिश की थी। इससे पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष उठाया था। उसने गृह मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी थी। कांग्रेस का आरोप था कि दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की सुरक्षा में विफल रही। 

 

वहीं, IG, लॉ एंड ऑर्डर विंग पंजाब GS ढिल्लों ने कहा कि वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।  

 

इसे भी पढ़ें: ‘Remote Voting Machine’ के प्रस्ताव पर शरद पवार ने कहा, विपक्ष को सामूहिक निर्णय लेना चाहिए


कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई। कांग्रेस के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गांधी के साथ देखा गया। यात्रा ने मुकेरियां में रात को विश्राम किया था। गांधी एक बार फिर सफेद रंग की अपनी चर्चित टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला