Breaking Bharat Ratna| लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान, PM Modi ने दी जानकारी

By रितिका कमठान | Feb 03, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। लाल कृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है।' मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले। 

वर्तमान में बीजेपी को लालकृष्ण आडवानी को यहां तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका रही है। भारतीय जनता पार्टी के फाउंडिंग सदस्य रहे है, जो आज देश की सबसे मजबूत पार्टी रही है। भाजपा के साथ उनका पूरा साथ रहा है। वहीं राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये फैसला किया गया है। इससे पहले कर्पूरी ठाकूर को भी भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। कर्पूरी ठाकूर से जयंती से एक दिन पहले ये घोषणा की गई थी। 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन