बीजेपी चीफ नड्डा ने प्रणब दा के निधन पर जताया दुख, कहा- उन्होंने प्रतिबद्धता से देश सेवा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने कई भूमिकाओं में कर्मठता से देश की सेवा की और सभी दलों में उनके प्रशंसक थे। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति और उच्च कोटि के राजनीतिज्ञ प्रणब मुखर्जी के निधन से बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने कई भूमिकाओं में कर्मठता और प्रतिबद्धता के साथ देश सेवा की। उनकी बुद्धिमत्ता और दृढ़ता के प्रशंसक सभी दलों में थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ पांच दशकों तक सार्वजनिक जीवन में रहे मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार