भारत 'Ratan' टाटा, महाराष्ट्र सरकार ने प्रस्तावित किया नाम, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2024

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे। 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर उनके घर से  सुबह दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) ले जाया गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। सफेद फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए ले जाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं रतन टाटा को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए केंद्र से अनुरोध करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा की

महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई कि दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया जाना चाहिये और बाद में यह प्रस्तावित भी किया गया। कैबिनेट बैठक के दौरान रतन टाटा की याद में शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: 2004 से अमरावती की Achalpur सीट से अपराजित हैं Bachchu Kadu, भाजपा नेता नवनीत राणा से खुलकर रहती है अदावत

बता दें कि रतन टाटा निधन की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे थे। टाटा का पार्थिव शरीर अस्पताल से पुलिस वाहनों की सुरक्षा में एम्बुलेंस सेकोलाबा स्थित उनके आवास पर सुबह ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की है।  

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम