भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार प्रोपेगेंडा पर काम कर रही : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लगातार प्रोपेगेंडा पर काम कर रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास डिग्रियां हैं, उन्हें इस सरकार ने ‘डिलीवरी ब्वाय’ बना दिया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग मिलकर संवैधानिकअधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है।

उन्होंने दावा किया, “शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है।” यादव ने कहा कि युवतियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माहौल उत्तर प्रदेश में है और यह सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा का निजीकरण हुआ है, उसको लेकर पार्टी और यूथ ब्रिगेड के लोग जनता को समझाएंगे।

यादव ने सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का व्यक्ति सोशल मीडिया पर कुछ लिख दे तो पुलिस प्रशासन उसके पीछे पड़ जाता है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन