लखीमपुर हिंसा: भारतीय किसान संघ ने कहा- वामपंथी तरीकों से घटना को दिया गया अंजाम, लिप्त लोगों को मिले सजा

By अंकित सिंह | Oct 04, 2021

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसान प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद से लगातार यह मामला चर्चा में है। इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इन सब के बीच इस मामले पर भारतीय किसान संघ ने अपना बयान दिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय किसान संघ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जो घटना घटी, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना में लिप्त लोग किसान नही थे, विविध राजनैतिक दलों के थे, वामपंथी तरीकों से घटना को अंजाम दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की, भूपेश बघेल बोले- PM का अब तक नहीं आया ट्वीट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को यहां भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। खबरों के मुताबिक दो एसयूवी वाहनों द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को कुचले जाने के बाद नाराज किसानों ने दो एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) में आग लगा दी। खीरी के जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने तिकोनिया में मीडियाकर्मियों को बताया कि इस घटना में चार किसान और चार अन्य (एसयूवी सवार) मारे गए।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत