अमेरिकी ब्यूरोक्रेसी को 'क्लीन' करेंगे भारतवंशी रामास्वामी, जानिए क्या है DOGE, जिसकी संभालेंगे जिम्मेदारी

By अभिनय आकाश | Nov 13, 2024

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी नव निर्मित सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व करेंगे। ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि मस्क और रामास्वामी मेरे प्रशासन के लिए सरकारी नौकरशाही को खत्म करने, अतिरिक्त नियमों को कम करने, फिजूल खर्चों में कटौती करने और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त करेंगे। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि यह संभावित रूप से मौजूदा दौर का द मैनहट्टन प्रोजेक्ट होगा। द मैनहट्टन प्रोजेक्ट द्वितीय विश्वयुद्ध का एक अभूतपूर्व, अति गोपनीय सरकारी कार्यक्रम था, जिसमें अमेरिका ने नाजी जर्मनी से पहले दुनिया का प्रथम परमाणु हथियार विकसित के लिए अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम चलाया था। ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन नेताओं ने लंबे समय से डीओजीई का सपना देखा है। 

इसे भी पढ़ें: France on India: भारत पर क्या बड़ा ऐलान करने वाला है फ्रांस? कई देशों में हलचल

कैसे काम करेगा डीओजीई

ट्रंप को और सरकार के सभी मंत्रालय तथा उनके कार्यालयों को ये विभाग सलाह देगा जिससे काम में गति आए। ट्रंप का मानना है कि बिजनेसमैन एलन मस्क औऱ विवेक रामास्वामी नई सोच के साथ सरकारी कामकाज में रिफॉर्म पर काम करेंगे। ट्रंप ने इस विभाग का नाम डिपार्टमेंट ऑफ गर्वनमेंट एफिशिएंसी डीओजीई) रखा है। 

प्रमुख खबरें

Master Plan 2047: Delhi CM Rekha Gupta का बड़ा एलान, 30 मीटर चौड़ी सड़कों पर कमर्शियल गतिविधियों को मिली मंजूरी

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर की जम्मू-कश्मीर यात्रा ने चीनी-पाकिस्तानी चालों को किया दुरुस्त!

Suvendu Adhikari ने मुआवजे का ऐलान किया, Paschim Medinipur में 2 की मौत

Pakistan में BLA का तांडव, मुनीर के 7 सैनिक ढेर, जाफर एक्सप्रेस आते ही हुआ धमाका