By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020
नयी दिल्ली। देश में दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल (एयरटेल) ने सोमवार को‘एयरटेल आईक्यू’ नाम की अपने एक नयी सेवा के साथ भारत में तेजी से बढ़ते क्लाउड संचार बाजार में कदम रखा। कंपनी के अधिकारियों ने संवाददाताओं के साथ वीडिया कांफ्रेस में बताया कि इस क्लाउड आधारित ओम्नी-चैनल संचार प्लेटफार्मएयरटेल आईक्यू से कंपनियों को समय पर एवं सुरक्षितत संचार के जरिए ग्राहकों से संबंध बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने इसे देश में तेजी से बढ़ते एंटरप्राइज संचार बाजार में उलट-फेर करने वाला उत्पाद बताते हुए कहा कि क्लाउड संचार का बाजार एक अरब डालर (73 अरब रुपये से अधिक) का हो गया है। इसमें साल दर साल 20 प्रतिशत की दर से वृद्धि हो रही है। कंपनीका कहना है कि एयरटेल आईक्यू की सेवाओं को अपनाने से उद्यमियों को अपने विभिन्न चैनलों के लिए अलग अलग संचार-मंच की जरूरत नहीं रहेगी।