Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

By एकता | Jan 29, 2026

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी थी। दिसंबर 2025 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत करने के बाद, अब इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर उसका नाम दुनिया को बता दिया है। बुधवार को, भारती और हर्ष ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे बेटे की नामकरण सेरेमनी की बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh के Exit के बाद Don 3 होल्ड पर, Farhan Akhtar का पूरा फोकस अब 'Jee Le Zaraa' पर।

क्या है 'यशवीर' का मतलब?

यशवीर नाम जितना सुनने में सुंदर है, इसका अर्थ भी उतना ही गहरा है। 'यश' का अर्थ प्रसिद्धि या गौरव होता है और 'वीर' का मतलब बहादुर या हीरो होता है। इस तरह यशवीर का अर्थ हुआ 'प्रसिद्धि का नायक'। भारती और हर्ष के फैंस का कहना है कि यह नाम उनके बेटे पर बिल्कुल फिट बैठता है।

जैसे ही इस कपल ने नाम का खुलासा किया, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सुनील शेट्टी, करिश्मा तन्ना, रुबीना दिलाइक और गौरव गेरा जैसे बड़े सितारों ने कमेंट सेक्शन में यशवीर और उसके परिवार पर अपना प्यार बरसाया। फैंस भी छोटे 'काजू' यानी यशवीर की पहली झलक पाकर बेहद खुश हैं।

प्रमुख खबरें

ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत की मेजबानी में शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया युग, Jay Shah ने दी मंजूरी

Haryana में गिरा जन्म के समय Sex Ratio, Congress नेता राव नरेंद्र सिंह ने उठाए सवाल

अगस्त में Maruti का दबदबा बरकरार, लेकिन Tata Motors की 59% Sales Growth ने सबको पीछे छोड़ा

UP Flood: 32 जिलों में बिगड़े हालात, हादसों में तीन लोगों की गई जान