By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2023
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और संयुक्त प्रयास की जरूरत है। यहां के निकट नरेंद्रनगर में जी-20 की दूसरी भ्रष्टाचार रोधी ‘वर्किंग ग्रुप’ की बैठक के इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भट्ट ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। यह एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है और इसे समाप्त करने के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत है।’’ भ्रष्टाचार के प्रभाव को व्यापक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके खात्मे के लिए एक मजबूत संस्थागत ढांचे की जरूरत है।