सोयाबीन के लिए मध्यप्रदेश में लागू होगी भावान्तर योजना : मुख्यमंत्री यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों का कल्याण उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावान्तर योजना लागू किए जाने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा, अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावान्तर योजना के तहत सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संघों के सुझाव पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष सोयाबीन के किसानों को भावान्तर का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, किसान पहले की भांति मंडियों में सोयाबीन का विक्रय करेगा। ‍अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावान्तर योजना के तहत सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल के विक्रय मूल्य और एमएसपी के अंतर की राशि सीधे सरकार देगी।

यादव ने कहा कि भावान्तर योजना में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा, यदि मंडी में औसत गुणवत्ता की कृषि उपज का विक्रय मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम हो लेकिन राज्य सरकार द्वारा घोषित औसत मॉडल भाव से अधिक हो तो किसान को केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य और वास्तविक बिक्री मूल्य के अंतर की क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पूर्व में भी फसलों की क्षति पर किसानों को राहत राशि प्रदान की गई है और किसान हितैषी निर्णय पहले भी लिए गए हैं तथा इसके मद्देनजर बाढ़ से प्रभावित किसानों को भी सहायता दी गई। उन्होंने कहा, सकंट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार सदैव खड़ी है।

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च