भव्या का तैराकी में सातवां Gold Medal, जैन यूनिवर्सिटी शीर्ष पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

जैन यूनिवर्सिटी की भव्या सचदेवा ने बृहस्पतिवार को यहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों (केआईयूजी) में व्यक्तिगत तैराकी स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में एक और सोने का तमगा जीता जिससे उनके कुल पदकों की संख्या सात हो गई।

भव्या ने पहले दो दिनों में एक व्यक्तिगत और एक रिले स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर में महिलाओं के 800 मी फ्रीस्टाइल वर्ग में 9:37.41 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीतने की शुरूआत की।

इस साल की शुरुआत में एशियाई एक्वाटिक चैंपियनशिप पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भव्या कुछ मिनट बाद पूल में लौटीं और 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा 2:13.55 सेकेंड के समय के साथ जीत ली।

जैन यूनिवर्सिटी के तैराकों ने पूल स्पर्धाओं में दबदबा बनाते हएु 11 स्वर्ण पदकों में से आठ अपने नाम किए हैं जिससे तालिका में उसके स्वर्ण पदकों की संख्या 20 पहुंच गई है। दूसरे स्थान के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बराबरी की टक्कर है।

लवली यूनिवर्सिटी ने तीरंदाजी में तीन स्वर्ण और निशानेबाजी में एक स्वर्ण जीतकर अपने स्वर्ण पदकों की संख्या 13 तक पहुंचा दी। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अभी तक 14 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। उसने बृहस्पतिवार को तलवारबाजी में सभी तीन टीम स्वर्ण पदक जीते जबकि निशानेबाजी में एक स्वर्ण पदक हासिल किया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

एक और मुस्लिम देश ने बनाया एटम बम, ईरान के पूर्व कमांडर का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान ने फिर लीक किया परमाणु सीक्रेट?

Tarot Card Reading 12 february 2026: 4 राशियों को मिलेगी Good News, इन Zodiac Signs को रहना होगा सावधान

Valentine Day के दिन PM मोदी बढ़ाएंगे चीन के दिल की धड़कन, राफेल-सुखोई लेकर 14 फरवरी को LAC पर भारत क्या करने जा रहा है?

चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!