By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021
नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने इंडियन ऑयल की ओडिशा में पारादीप रिफाइनरी में ‘सल्फर रिकवरी’ इकाई लगाने को लेकर 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। भेल ने एक बयान में कहा, ‘‘कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. (आईओसीएल) से सल्फर रिकवरी यूनिट लगाने का आर्डर हासिल किया है।’’