By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022
भिण्ड (मप्र)। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में सिंध नदी में शुक्रवार को एक नाव के पलट जाने से इसमें सवार दो नाबालिग लापता हो गये हैं, जबकि इसमें सवार 10 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। रौन थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह हादसा भिण्ड जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नयागांव पुलिस थाना इलाके में आज शाम करीब छह बजे के आसपास हुआ।
उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और नयागांव एवं रौन पुलिस मौके पर दोनों की तलाश कर रही है।