भिंड कलेक्टर ने खोया अपना आपा, जनता से कहा - मुझे गोली मारो, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Feb 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सदर बाजार में अस्थाई अतिक्रमण हटाने गए कलेक्टर ने अपना आपा खो दिया। भिंड कलेक्टर बीच चौराहे लोगों से कहने लगे कि मुझे गोली मारो। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर एमपी कांग्रेस पार्टी ने कहा है सरकारी अधिकारी बीजेपी नेताओं के दबाव के बीच जनता के साथ न्याय नहीं कर पाते। 

इसे भी पढ़ें:भोपाल के न्यू मार्केट में सब-वे की दुकानों में लगी आग, लगभग 8 दुकानों में हुआ है नुक्सान

वहीं पर कुछ अन्य लोगों के पक्के अतिक्रमण भी थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके बाद व्यापारी और भी नाराज हो गए और  प्रशासन के इस दोहरे रवैए का विरोध करने लगे। जिसके बाद कलेक्टर ने भी अपना आपा खो दिया और मौके पर मौजूद लोगों से कहने लगे, मुझे गोली मारो।

बताया जा रहा है कि इस दृश्य के बाद एक व्यक्ति ने जेसीबी पर पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद विरोध कर रहे व्यापारियों और प्रशासन के बीच झड़प की स्थिति भी बन गई। प्रशानिक अमले ने व्यापारियों को जबरन बाहर निकालना शुरू किया और दुकान के शटर बंद कर दिए।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में मिला हजार साल पुराना शिव मंदिर का गर्भगृह, पुरातत्व विभाग की जांच जारी 

आपको बता दें कि व्यापारियों का साथ देने के लिए मौके पर पूर्व विधायक राम लखन सिंह कुशवाह भी पहुंचे। लेकिन प्रशासन ने उनकी भी बात मानने से इनकार कर दिया। पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन के इस रवैए के विरोध में धरना भी दिया।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद