Bhojpur encounter: भारत भूषण तिवारी को गोली मारने वाला STF jawan गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद पुलिस ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक जवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने घटना की पुष्टि करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एसटीएफ के जवान को आज सुबह आरा में गिरफ्तार किया गया है।’’ जवान पर मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी को गोली मारने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार जवान की पहचान सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।

आरोप था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की। बिहार सरकार ने 20 जून को इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी। तिवारी की मां की ओर से 22 जून को दिए गए आवेदन के आधार पर शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा