बागी हुए भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, काराकाट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, आसनसोल से लौटाया था बीजेपी का टिकट

By अंकित सिंह | Apr 10, 2024

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह इस सीट पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख और एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यह एक महीने बाद आया है जब सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। आगामी आम चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम शुरू में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 | आसनसोल सीट पर क्या जीत पाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा? तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा- अक्षरा आएं या पवन.. मुझे कोई दिक्कत नहीं

टिकट लौटाने के बाद पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता से मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि पवन सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश या झारखंड की किसी सीट से एडजस्ट कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पवन सिंह का यह फैसला तब आया है जब बलिया सीट से नीरज शेखर का नाम अनाउंस हुआ है। पवन सिंह को इस बात की उम्मीद से की बलिया सीट से भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पवन सिंह शुरू से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा के एक सहयोगी दल के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। भाजपा के खिलाफ वह सीधे तौर पर चुनावी मैदान में उतरने से परहेज करते हुए दिखाई दे रही। 

प्रमुख खबरें

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती