भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने इस अभिनेत्री को दी जान से मारने की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2019

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह पर 25 वर्षीय महिला अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मलवानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सिंह ने भद्दी टिप्पणियां पोस्ट की और उसके सोशल मीडिया हैंडल पर उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड की।

उन्होंने कहा कि पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में महिला ने कहा कि सिंह उससे दोस्ती जारी रखना चाहता था और उसने ऐसा नहीं करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर उपनगर मलाड में मलवानी पुलिस ने सिंह, उनके सहयोगी और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और धारा 354 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की छानबीन चल रही है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान