भगवान श्रीराम के जन्म के मुहूर्त में होगा मंदिर का भूमि पूजन, जानिए इसकी खासियत

By अनुराग गुप्ता | Jul 21, 2020

नयी दिल्ली। देश के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बिन्दु अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण का सपना अब साकार होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को भूमि पूजन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि भूमि पूजन अभिजीत मुहूर्त में सर्वार्थ सिद्धि योग में की जाएगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला का पूजन करेंगे और इसे स्थापित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना विधायक की मांग, अयोध्या में उद्धव ठाकरे को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए

कब होता है अभिजीत मुहूर्त ?

मान्यताओं के अनुसार इस मुहूर्त में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को विजय की प्राप्ति होती है। इसे आप इस तरह भी समझ सकते हैं कि अभिजीत का अर्थ विजेता होता है तो मुहूर्त का अर्थ समय होता है। 

इसे भी पढ़ें: उमा भारती ने शरद पवार को रामद्रोही करार दिया, कहा- भगवान राम के खिलाफ है बयान 

अभिजीत मुहूर्त का भगवान राम से क्या है संबंध ?

ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री राम का जन्म भी इसी मुहूर्त में हुआ था। तभी तो श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए इसी मुहूर्त को चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त में ही भूमि पूजन कर सकते हैं।

अयोध्या में बीते 18 जुलाई को रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों ने भूमि पूजन की तारीख तय की। ट्रस्ट के सदस्यों में शामिल एक सदस्य ने बताया कि राम मंदिर के नक्शे पर अंतिम मुहर लगने के बाद तीन साढ़े तीन साल में मंदिर निर्माण कार्य पूरी तरह से सम्पन्न हो जाएगा। बता दें कि मंदिर तीन मंजिल का होगा। जिसकी ऊंचाई 161 फीट, लंबाई 280-300 फीट और चौड़ाई 272-280 फीट के आसपास हो सकती है। हालांकि मंदिर का पुराना मॉडल दो मंजिला का था जिसे बदलकर अब तीन मंजिला किया गया है। राम मंदिर के नए मॉडल के मुताबिक मंदिर में 5 गुंबद और कुल 318 स्तंभ रहेंगे।

 इसे भी देखें: Ram Mandir भूमि पूजन समारोह में आडवाणी, उद्धव, भागवत, नीतीश समेत यह लोग आमंत्रित

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें